बरेली। कंपनी गार्डन रोड स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार सुबह टाईफाइड के एक मरीज को इंजेक्शन लगने के बाद सूजन हुई तो उसने तीमारदार हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीमारदारों को समझाकर मामला शांत कराया। भमोरा के गांव लंगूरा निवासी सतीश चंद्र (45) किसानी करते हैं। उन्हें पिछले कुछ दिनों से तेज बुखार था। चेकअप में उनके टाईफाइड बताया गया। परिजनों ने उन्हें सात सितंबर को कंपनी गार्डन स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां शनिवार को इंजेक्शन लगने के बाद सतीश के बायें हाथ पर सूजन आ गई तो परिजन डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीमारदारों को समझाया और उनकी शिकायत नोट की। डॉक्टरों के समझाने के बाद मामला शांत हो गया।