बरेली। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय बनवाने के लिए जारी हुई धनराशि की चार महीने बाद भी आडिट रिपोर्ट और उपभोक्ता प्रमाणपत्र न देने पर डीडी पंचायत महेंद्र सिंह ने डीपीआरओ को नोटिस भेजा है। उनका कहना है कि यह औपचारिकता पूरी न हो पाने से निदेशालय से बजट जारी भी नहीं हो पा रहा है। डीडी ने स्वच्छ भारत मिशन सहित दूसरी योजनाओं के बजट का उपभोग प्रमाण पत्रऔर ऑडिट रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।