बरेली। वेस्ट बंगाल डॉक्टर्स फोरम के आहन पर सोमवार को आईएमए डॉक्टरों ने ओपीडी में काला फीता बांधकर भीड़ हिंसा का विरोध किया। आईएमए सचिव डॉ. विनोद पागरानी ने बताया कि पिछले दिनों असम जोरहाट के अस्पताल में डॉ. देवेन दत्त पर भीड़ ने हमला कर मरणासन्न कर दिया। डॉक्टरों पर बढ़ते जा रहे भीड़ हिंसा के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को पूर्व में ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन उस पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका है। इसलिए सोमवार को काला फीता बांधकर भीड़ हिंसा के खिलाफ सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया।