पीलीभीत। अस्पतालों के पंजीकरण और नवीनीकरण में हुए खेल का पता चलने पर प्रशासन ने जिस तेजी के साथ कार्रवाई की, उसको लेकर तमाम सवाल उठे, लेकिन इस बीच पिछले दिनों डीएम के निर्देश पर अस्पताल को सील करने की कार्रवाई के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के बीच खींचतान शुरू हो गई। चर्चा तो यह तक है कि अस्पताल में पूरी तरह तालाबंदी करने के बाद सीएमओ पर दोबारा सील अस्पताल को खुलवाने का दबाव बनाया जाता रहा। इसी वजह से वह डिप्रेशन में आ गईं। इधर डीएम ने दफ्तर में अभिलेखों में जब गड़बड़ी पकड़ी तो वह और परेशान हो गईं। ब्यूरो