बरेली। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से देश में मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता न अपनाने से बिगड़ रही महिला स्वास्थ्य की चुनौती से निपटने के लिए एक टेक्निकल एडवाइजरी समिति का गठन किया गया है। इस 34 सदस्यीय समिति में बरेली के मदन मोहित भरद्वाज भी सदस्य नियुक्त हुए हैं। वे महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरुक करने वाले संस्था ‘शीविंग्स’ के संस्थापक हैं। उनकी इस मुहिम को पूर्व महिला और बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा, केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्वनी चौबे समेत जानी मानी हस्तियों का समर्थन मिल चुका है।