देवमूर्ति और छह प्रोफेसर लखनऊ में सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए श्री राम मूर्ति स्मारक कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के चेयरमैन देवमूर्ति और छह अन्य वरिष्ठ प्रोफेसरों को ओर से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आजाद तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ के स्थापना दिवस पर प्रदान किया गया। लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में प्रो. सुभाष मेहरा, प्रो. प्रभाकर गुप्ता, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. एलएस मौर्य, इंजीनियर शैलेंद्र देवा और इंजीनियर अनुज अग्रवाल शामिल रहे। यह सभी शिक्षक पिछले लगभग 20 या अधिक वर्षों से इस कॉलेज में सेवारत हैं। कार्यक्रम दौरान बताया गया कि यहां इंजीनियरिंग, फार्मेसी, मैनेजमेंट, मास्टर ऑफ एप्लीकेशन, आर्किटेक्ट और फैशन डिजाइनिंग जैसे कोर्स संचालित किए जाते हैं। वर्ष 2000 में जब यह विश्वविद्यालय प्रारंभ किया गया था, तब इसमें 49 कालेज ही संबद्ध थे और अब यह संख्या 800 तक पहुंच चुकी है।