हर साल आंखों की जांच कराएं डायबिटीज से पीड़ित मरीज
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। इज्जतनगर मंडलीय रेलवे अस्पताल में लगे रेटिना चेकअप शिविर में 80 रेल कर्मचारियों की आंखें जांची गईं। आंखों की जांच दिल्ली के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी सिंह ने की। उन्होंने बताया कि डायबिटीज से पीड़ित मरीज आंखों की जांच हर साल कराएं। शिविर का उद्घाटन इज्जतनगर मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार सिंह ने किया। शिविर में महिला कल्याण संगठन की चेयरपर्सन हेमलता सिंह, एडीआरएम (इंफ्रास्ट्रक्चर) आशीष कुमार अग्रवाल, एडीआरएम (परिचालन) अजय वार्ष्णेय, मुख्य कारखाना प्रबंधक राजेश अवस्थी, सीनियर डीपीओ मनोज कुमार, नरमू के मंडल अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, पीआरएसएस के सहायक महामंत्री जेएस भदौरिया आदि मौजूद रहे।