फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नशे में स्कूल आने की शिकायत पर हेड मास्टर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। विकास खंड के गांव गुलड़िया स्थित प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। उन पर स्कूल में शराब के नशे में धुत्त होकर आने, बूथ पर अनुपस्थित रहने, स्कूल में मध्याह्न भोजन का वितरण नहीं करने समेत कई गंभीर आरोप लगे थे। इसकी शिकायत पर उन पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बीएसए की ओर से जारी पत्र के मुताबिक 4 मई को स्कूल में बने बूथ पर उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। एसडीएम के निरीक्षण में वह बूथ से नदारद मिले थे। जांच की तो पता चला कि वह करीब 15 दिनों से अनुपस्थित चल रहे हैं। गुलड़िया के ग्राम प्रधान सहित कई अभिभावकों ने भी शिकायत की थी कि वह स्कूल बहुत कम आते हैं। कभी-कभी रात में आकर उपस्थिति पंजिका में हाजिरी लगा जाते हैं। आरोप है कि वह जब भी स्कूल आते हैं तो नशे में धुत्त होते हैं। इससे स्कूल का शैक्षिक वातावरण दूषित होता है।
एक माह पहले बीईओ को स्कूल के निरीक्षण में तमाम अनियमितताएं मिली थीं। इस पर प्रधानाध्यापक का तीन दिन का वेतन रोक दिया गया था। मामले में प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं। उनके खिलाफ अनुचित कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें