तिलहर। नगर के मोहल्ला कच्चा कटरा स्थित हजरत हातिम अली शाह का तीन दिवसीय सालाना उर्स शरीफ 19 जनवरी से 21 जनवरी तक मनाया जाएगा। सज्जादा नशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने उर्स शरीफ का कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि 19 जनवरी को रात में नातिया मुशायरा व 20 जनवरी को रात में जलसा होगा। जिसमें मौलाना हनीफ बरकाती कानपुर, मौलाना गुलाम नासिर मुंबई, सैयद बादशाह हुसैन मियां वास्ती बिलग्राम, शरीफ कारी फुरकान रजा बीसलपुर, शायर मुस्तफा रजा मुर्तजा, सद्दाम रजा, मखदूम अशरफ बनारसी आदि उलेमा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 21 जनवरी को सुबह को 10 बजे कुल शरीफ उसके बाद कव्वाली का प्रोग्राम होगा। जिसमें मशहूर कव्वाल सरफराज चिश्ती संभल, फहीम वारसी गुलाम, वारिस कव्वाल अमरोहा तशरीफ ला रहे हैं। सज्जादा नशीन ने लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शिरकत करने की अपील की है। संवाद