सिरौली। थाना क्षेत्र में बिना सूचना दिए हरियाणा पुलिस गांव शिवपुरी पहुंची। यहां एक घर में दबिश देकर अफीम तस्करी के आरोप में पुष्पेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। हरियाणा पुलिस मुखबिर की सूचना पर यहां पहुंची। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी रही। सिरौली इंस्पेक्टर रामरतन सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने हमें आने की कोई जानकारी नहीं दी। बताया जाता है कि तस्करी के आरोपी पर सिरौली व अन्य थानों में गैंगेस्टर, हत्या सहित कई धाराओं में लगभग छह मुकदमे दर्ज हैं। संवाद