फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हरिओम तिवारी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि 19 अप्रैल की शाम गांव जोगीठेर निवासी हरीश कुमार कश्यप शराब पीकर गांव के ही हरिओम तिवारी के घर जाकर गाली-गलौज कर रहा था। हरिओम तिवारी व उनके परिजनों ने इसका विरोध किया तो हरीश, उसके पिता रामदास व एक अन्य ने उनकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी थी। पुलिस ने घायल की पत्नी निर्मला की तहरीर पर आरोपी हरीश व उसके पिता रामदास के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज किया था। उपचार के दौरान अगले दिन हरिओम की मौत होने पर पुलिस ने इस मुकदमे को हत्या की धारा में बदल लिया था। हत्या के दोनों आरोपी पिता-पुत्र घर से भाग गए थे। शुक्रवार को पुलिस ने हरीश को पस्तोर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे आरोपी व उसके पिता की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें