बरेली। विवादों में घिरे सेंट्रल जेल के जेलर विजय कुमार राय का हरदोई जिला जेल के लिए तबादला हो गया है। जेल में बंदियों के फोटो व वीडियो वायरल होने के मामले में जांच हुई थी।
चुनाव से पहले जेल में बंद समीर उर्फ राका और आसिफ नाम के बंदियों के वीडियो वायरल हुए थे। एक वीडियो में आसिफ ने जेल के अंदर से लाइव आकर लोगों से बात की थी। वहीं दूसरे वीडियो में जेल से छूटे समीर ने जेल के अंदर के फोटो व वीडियो वायरल किए थे। इसके बाद जेल के कई कर्मचारी निलंबित किए गए थे। जेलर विजय राय पर आसिफ के वायरल हुए वीडियो के दौरान जेल अधीक्षक का भी प्रभार था। डीआईजी जेल कुंतल किशोर ने मामले की जांच की थी। प्रकरण में कार्रवाई तय मानी जा रही थी। अब उनका तबादला हरदोई जिला जेल के लिए कर दिया गया है।