फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कलशयात्रा से हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ, बरसे फूल

Sat, 20 Apr 2024 06:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। बालाजी शक्ति धाम मंदिर रहमानपुर में पांच दिवसीय श्री हनुमान जन्म महोत्सव का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। पहले दिन बैंड-बाजों व आकर्षक झांकियों के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई। तेज धूप में करीब आठ किलोमीटर का सफर पैदल तय कर शक्ति धाम पहुंचे बालाजी भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कलशयात्रा का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ।
विज्ञापन

इससे पहले कस्बे के मोहल्ला कचियाना स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर पर साहित्याचार्य अनिल शर्मा ने पूजन कराया। सुबह 10:30 बजे कलशयात्रा शुरू हुई। सबसे आगे भगवा झंडे हाथों में थामे भक्त जयघोष करते हुए रामायण को सिर पर रखकर चल रहे थे। उनके पीछे बग्घी पर बालाजी महाराज की सवारी थी। पीतवस्त्रधारी महिलाएं सिर पर कलश रखकर यात्रा में शामिल हुई।
कलश यात्रा में शिव का अखाड़ा सहित कई अन्य आकर्षक झांकियां शामिल थीं। शोभायात्रा का स्टेशन रोड तिराहे पर सभासद बब्लू मौर्य के नेतृत्व में राम दरबार कमेटी दुर्गा मंदिर ने स्वागत किया। तालकटोरा, पुराना बाजार में साहू समाज, मौर्य समाज के अलावा चेयरमैन मोहम्मद ताज लाल मियां कुरेशी, पूर्व चेयरमैन सूरजपाल मौर्य आदि ने पुष्प वर्षा एवं जलपान कराकर स्वागत किया। शोभायात्रा में महामंडलेश्वर बाल योगी बाबा अमृतदास खाकी महाराज, नंदकिशोर गुप्ता, निर्भय साहू, ओमप्रकाश साहू, ओम नारायण शर्मा, गुल्लू गोले, मोहित अग्रवाल, राम रतन साहू, धीरपाल यादव, निर्मल दास, बैजनाथ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

श्रीबालाजी शक्ति धाम रहमानपुर के मुख्य सेवक रामाधार गुप्ता, नंदकिशोर गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार शाम से रामचरितमानस का पाठ प्रारंभ होगा। शनिवार को मंडप पूजन, हनुमान चालीसा पाठ, रविवार को हनुमान महायज्ञ एवं मंगलवार को महायज्ञ की पूर्णाहुति व रामचरितमानस पाठ का विश्राम के पश्चात भंडारे का आयोजन होगा। रात में बाबा का दरबार सजाने के साथ उन्हें 56 भोग लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें