बरेली। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के विकलांग कोच में उत्पात मचा रहे दो किन्नरों को आरपीएफ ने पकड़ लिया, जबकि उनके दो अन्य साथी ट्रेन से उतरकर भागने में कामयाब हो गए। इसके अलावा आरपीएफ ने विकलांग कोच में सफर करने वाले 24 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों का रेलवे एक्ट के तहत चालान कर दिया गया है। अब पुलिस को मोना किन्नर की तलाश है। मोना किन्नर जंक्शन के बाहर खड़े होकर सैक्स रैकेट भी चलाता है।