फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हैंडपंप व टोंटियों को कर रहे खराब, ताकि बिकता रहे बोतलबंद पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तापमान बढ़ने के साथ बोतलबंद पानी बेचने वाले मुनाफाखोर सक्रिय हो गए हैं। वे रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों के आसपास लगे हैंडपंप, पानी की टोंटियों को खराब करके यात्रियों को बोतलबंद पानी खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। पुराने बस अड्डे पर दो प्याऊ हैं, लेकिन इनसे शीतल पानी नहीं मिलता। सेटेलाइट बस अड्डे की भी यही स्थिति है। जंक्शन पर इससे ज्यादा बुरा हाल है।
विज्ञापन

जंक्शन पर छह प्लेटफाॅर्म हैं पर ज्यादातर ट्रेनों का ठहराव प्लेटफाॅर्म नंबर एक और दो पर ही होता है। प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर आरपीएफ थाने और वेंटिंग हॉल के पास एक-एक प्याऊ हैं। इसके अलावा शीतल जल के लिए फ्रीजर वाला प्याऊ लगा है। यात्रियों की संख्या के लिहाज से यह पर्याप्त नहीं है। प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर एक प्याऊ को छोड़कर बाकी सब गर्म पानी ही देते हैं। यहां छह वाटर वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं। इन मशीनों को भी कई बार खराब कर दिया जाता है। रविवार को सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान नाराजगी जताई तो सोमवार को दो मशीनें चालू कर दी गईं। प्लेटफाॅर्म नंबर तीन, चार, पांच और छह पर भी यात्रियों के लिए पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में रेल नीर के अलावा अन्य ब्रांड के बोतलबंद पानी की बिक्री प्रतिबंधित है। एक लीटर रेल नीर की बोतल की कीमत 15 रुपये है। तापमान बढ़ने के साथ जंक्शन पर वेंडर इसे 20 रुपये में बेच रहे हैं। रविवार रात दो बजे 13020 बाघ एक्सप्रेस के जंक्शन पर पहुंचने पर इस ट्रेन में यात्रा कर रहे शांतनु सिंह गौर नाम के यात्री ने वेंडर से रेल नीर की तीन बोतलें खरीदीं। इसके बदले उनसे 60 रुपये वसूले गए। उन्होंने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। रेलवे ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जंक्शन पर यात्रियों को पांच रुपये में शीतल पानी उपलब्ध कराने के लिए छह वाटर वेंडिंग मशीनें लगाई गई हैं। इन मशीनों को भी खराब कर दिया गया है। रविवार को मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया तो इसकी पोल खुली। बोतलबंद पानी की ओवररेटिंग के लिए वेंडर भी पानी की टंकियों को खराब कर देते हैं।
तकनीकी खराबी के कारण वाटर वेंडिंग मशीनें काम नहीं कर रही थीं, इनको ठीक करा दिया गया है। अब शीतल जल की पर्याप्त व्यवस्था है। अगर कहीं कोई शिकायत मिलती है तो उसे दूर कराया जाएगा। - राकेश सिंह, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें