फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मरम्मत कार्य के चलते आज गुल रहेगी आधे शहर की बिजली

Wed, 04 Oct 2023 02:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को आधे शहर की बिजली आपूर्ति अलग-अलग समय पर गुल रहेगी। इससे करीब एक लाख उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

सुबह 10 से 12 बजे तक हरुनगला सब स्टेशन के पवन विहार, फाइक़ एन्क्लेव, संजय नगर, सुपरसिटी, डोहरा रोड, ग्रीन पार्क, हरुनगला, महानगर क्षेत्र में बन्नूबाल नगर, परवाना नगर, सन सिटी क्षेत्र में बैरियर नंबर टू, शिव गंगा कॉलोनी, खजुरिया घाट, मॉडर्न नर्सरी और जगतपुर के चक चुंगी, मीरा की पैठ, अकाशपुरम में आपूर्ति बाधित रहेगी।
कुतुबखाना सब स्टेशन के फीडरों पर उपभोक्ताओं को दिन में 12 से दो बजे तक बिजली नहीं मिलेगी। मिशन कंपाउंड उपकेंद्र के चौपला फीडर पर दिन में 10 से एक बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन





कुतुबखाना में 22 हजार घर-प्रतिष्ठानों में ढाई घंटे ठप रही आपूर्ति

कुतुबखाना सब स्टेशन से जुड़े जिला अस्पताल फीडर पर मंगलवार को शाम सात बजे केबल बक्सा फट गया। इससे करीब 22 हजार घरों व प्रतिष्ठानों की बिजली चली गई। रात होने की वजह से उसे ठीक नहीं कराया गया। एसडीओ संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्राॅली ट्रांसफार्मर लगाकर अस्पताल की आपूर्ति को सुचारु कराई गई है। केबल बक्सा बुधवार को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें