हादसे की आशंका से भयभीत है पूरा परिवार
बरेली। घर के तीन ओर गैस पाइप लाइन बिछा दिए जाने से एक बैंक कर्मी का परिवार हादसे की आशंका को लेकर बेहद भयभीत है। भवन स्वामी ने इसकी शिकायत सीयूजीएल के अधिकारियों से की है। सिविल लाइंस में सिटी होम टॉवर में फ्लैट एफ-टू में रहने वाले संजय शर्मा पीएनबी में कर्मचारी हैं। उनकी पत्नी भी केंद्रीय विद्यालय में कार्यरत हैं। संजय का कहना है कि उनका परिवार घर पर नहीं था, तभी उनके फ्लैट के तीन तरफ गैस पाइप लाइन बिछा दी गई, जबकि इसके लिए कोई परमिशन भी नहीं ली गई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद पाइप लाइन को शिफ्ट नहीं किया गया है, जबकि गैस पाइप लाइन से अनहोनी की आशंका को लेकर परिवार डरा रहता है।