फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर लीक होने से घर में लगी आग, मां-बेटी झुलसीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मंगलवार दोपहर किला इलाके में बड़ा हादसा होने से बचा। गैस एजेंसी से आया सिलिंडर लीक होने से एक घर में आग लग गई। इससे मां-बेटी झुलस गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दमकल भी समय रहते पहुंच गई। कुंवरपुर निवासी शहाना के पति शमशाद की मृत्यु हो चुकी है। वह और उनकी 18 वर्षीय बेटी मेहनाज घर पर ही पतंगें बनाकर गुजारा करती हैं। मंगलवार दोपहर उनके घर एजेंसी से एलपीजी का भरा सिलिंडर आया था। शहाना के मुताबिक सिलिंडर लीक कर रहा था। उन्होंने उसी वक्त डिलीवरी मैन से कहा भी, लेकिन उसने गौर नहीं दिया। शहाना की 18 वर्षीय बेटी मेहनाज ने सिलिंडर को खाना गरम करने के लिए रसोई में चूल्हे से लगाया तो माचिस जलाते ही सिलिंडर ने आग पकड़ ली। बेटी ने शोर मचाया तो शहाना उसे बचाने पहुंच गईं। इससे वह भी आग की लपटों में घिर गईं। मां-बेटी जान बचाने के लिए कमरे से सड़क पर कूद गईं। ऊंचाई से कूदने की वजह से दोनों घायल हो गईं। आग से घर का काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। पड़ोसियों ने आग बुझाने में मदद की और दमकल भी बुला ली। जनसेवा मंच के अध्यक्ष पम्मी वारसी अंजुम के साथ मां-बेटी को जिला अस्पताल ले गए। वहां शहाना को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें