बरेली। कासगंज के ढोलना थाने के गांव गोपाल गली निवासी 60 वर्षीय किशनलाल की बीती रात शहर के एक निजी अस्पताल में मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उनके घरवालों ने बताया कि किशनलाल पिछले रविवार को किसी काम से घर से बाहर निकले थे। थोड़ी दूरी पर एक आवारा सांड़ ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत न सुधरने पर वहां से बरेली रेफर कर दिया था। ब्यूरो