फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जंक्शन पर भीड़ में आए थे चोरी करने, त्रिनेत्र की मदद से चार धरे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों से जीआरपी कर रही पूछताछ, आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास
विज्ञापन

बरेली। जंक्शन पर जायरीन के साथ पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने आने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़ने के साथ चोर भी सक्रिय हो गए हैं। भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने आए चार आरोपियों को त्रिनेत्र एप की मदद से गिरफ्तार कर लिया।
भीड़ के बीच जंक्शन पर बढ़ रहीं चोरी की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ त्रिनेत्र एप की मदद से संदिग्धों की कुंडली खंगाली जा रही है। बुधवार को त्रिनेत्र एप की मदद से जीआरपी ने किला थाना क्षेत्र के लीची बाग निवासी नदीम, सुभाषनगर के कमल सिंह, रेलवे साउथ कॉलोनी के करन और अलीगढ़ के थाना अतरौली के गांव काजिमाबाद के अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। चारों के पास एक-एक चाकू बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में चारों ने भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की बात स्वीकार की है। इंस्पेक्टर अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास है। पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें