फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST Raid: बरेली में क्रॉकरी शोरूम पर छापा, जांच में पकड़ी गई 35 लाख रुपये की टैक्स चोरी

Fri, 19 May 2023 12:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

 क्रॉकरी शोरूम पर अब तक हुई जांच में करीब 35 लाख रुपये की कर चोरी का पता चला है, जिसकी वसूली कारोबारी से कर ली गई है। जीएसटी की टीम अभी जांच कर रही है। 
विज्ञापन
गाला एजेंसी पर जीएसटी का छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के प्रेमनगर स्थित क्रॉकरी शोरूम पर छापे के बाद बृहस्पतिवार को बतौर टैक्स 35 लाख रुपये गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) की स्पेशल इंवेस्टिगेशन ब्रांच (एसआईबी) ने जमा कराए हैं। हालांकि, दस्तावेजों की जांच अभी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि जैसे-जैसे जांच में टैक्स चोरी की परतें खुलती रहेंगी, वसूली जारी रहेगी। उधर, दिल्ली से प्राप्त फर्जी दस्तावेजों पर पंजीकृत फर्मों की भी पड़ताल शुरू होने की सुगबुगाहट है।

विज्ञापन


बुधवार को जीएसटी का प्रवर्तन दल टैक्स चोरी की आशंका में एसआईबी जांच के लिए गाला एजेंसीज के क्रॉकरी शोरूम पर पहुंचा था। यहां बड़े पैमाने पर कर चोरी की आशंका जताई गई थी। देर रात तक चली जांच के बाद अफसर दस्तावेज साथ ले गए थे। 

संबंधित खबर- GST Raid: बरेली में क्रॉकरी शोरूम पर जीएसटी का छापा, टीम ने खंगाले बिल और दस्तावेज
विज्ञापन


अब तक हुई जांच में करीब 35 लाख रुपये की कर चोरी का पता चला है, जिसकी वसूली कारोबारी से कर ली गई है। जांच प्रक्रिया अभी जारी है। आगे और कर चोरी के मामले की पुष्टि होने पर वसूली की बात कही जा रही है। दूसरी ओर एसआईबी की कार्रवाई से व्यापारी वर्ग दहशत में हैं। छापा कार्रवाई के दौरान विरोध करने पहुंचे व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी भी बृहस्पतिवार को शांत रहे।

अलग-अलग टीमें करेंगी कार्रवाई और सर्वे

जानकारी के मुताबिक जीएसटी विभाग की टीमें 60 दिनों तक सत्यापन और छापा कार्रवाई करेंगी। दोनों ही कार्रवाई अलग-अलग टीमों द्वारा की जाएगी। फर्मों ने पंजीकरण के दौरान फर्जी दस्तावेज लगाए हैं या नहीं, इसका भी सत्यापन होगा। सत्यापन के दौरान कार्रवाई नहीं होगी, बल्कि सही दस्तावेज मौके पर लिए जाएंगे। एसआईबी और मोबाइल स्क्वॉड उन प्रतिष्ठानों पर छापा कार्रवाई करेगा, जिनकी ओर से जीएसटी चोरी की जा रही है। इसमें दस्तावेज खंगाले जाएंगे और कर वसूली होगी।
विज्ञापन

जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 वीके शुक्ला ने बताया कि 35 लाख रुपये जीएसटी और जुर्माना जमा करा लिया गया है। गणना अभी जारी है। सभी रिकॉर्ड की जांच पूरी होने के बाद ही आगे जानकारी दी जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें