फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जीएसटी... 144 छापा कार्रवाई, खजाने में पहुंचे 1483 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीते वित्तीय वर्ष में जीएसटी संग्रह में 13.19 फीसदी की वृद्धि हुई। 31 मार्च तक खजाने में 1483.43 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। इसमें विभाग की ओर से की गई ताबड़तोड़ 144 छापा कार्रवाई की अहम भूमिका रही। सर्वाधिक जीएसटी वाहन कारोबारियों ने जमा कराई।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 ओपी चौबे ने बृहस्पतिवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 के आंकड़े जारी किए। इसके अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1310.53 करोड़ रुपये कर (जीएसटी) जमा हुआ था। वर्ष 2023-24 में कर संग्रह का आंकड़ा 1483.43 करोड़ तक जा पहुंचा। यह प्रदेश के कर संग्रह रिकॉर्ड से महज एक फीसदी कम है। पेनॉल्टी के तहत 1.98 करोड़ जमा हुए। वहीं आईजीएसटी (इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विस टैक्स) के तहत 121.70 करोड़ जमा हुए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में छापा कार्रवाई से 20.40 करोड़ रुपये जीएसटी संग्रह का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष 23.40 करोड़ रुपये जमा हुए। बरेली जोन में 144 छापा कार्रवाई हुईं। सचल दल ने 13.90 करोड़ जमा कराए जो वित्तीय वर्ष 2022-23 के सापेक्ष 30 फीसदी ज्यादा रहा। तब 10.14 करोड़ रुपये जमा हुए थे।
विज्ञापन


बीते वर्ष टीमों ने कर चोरी की आशंका में अलग-अलग इलाकों में 45,868 वाहनों की जांच की। इसमें 1,654 वाहनों से अवैध तरीके से सामान का परिवहन करके टैक्स चोरी पकड़ी थी। उनसे नियमानुसार कर जमा कराया गया।


इन मदों से मिला ज्यादा कररिपोर्ट के अनुसार बीते वर्ष चार पहिया व भारी वाहनों के कारोबार से 277.48 करोड़, दो पहिया वाहनों से 104.56 करोड़ रुपये कर जमा हुए। कंस्ट्रक्शन कार्यों के जरिये 133.47 करोड़ रुपये जमा हुए। सॉफ्ट डि्रंक्स कारोबार से 51.41 करोड़ रुपये, एडिबल ऑयल कारोबार से 63.78 करोड़ रुपये कर जमा हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें