फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वॉलीबाल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने लगा मैदान

Tue, 24 Sep 2024 06:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से पहली बार शहर को राष्ट्रीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता की मेजबानी दी गई है। छह नवंबर से राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में प्रतियोगिता होगी। इसके साथ ही प्रदेश स्तर की बालिका प्रतियोगिता 15 से 17 अक्तूबर तक व बालक वर्ग की 17 से 19 अक्तूबर तक इसी मैदान पर होनी है। दोनों ही आयोजनों के लिए मैदान तैयार करने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सोमवार को ट्रैक्टर में कंप्यूटर लेवलर उपकरण का इस्तेमाल करके मैदान को समतल करने का काम शुरू कर दिया गया। इसके बाद मैदान में पोल लाइट व नेट लगाकर कोर्ट को छह हिस्सों में बांट दिया जाएगा। मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद ने बताया कि पहली बार नेशनल स्कूल गेम्स का बरेली में आयोजन हो रहा है।
छह से 10 नवंबर तक होने वाली प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों के साथ केंद्र शासित प्रदेश की 45 टीमें अंडर- 14, 17 व 19 बालक-बालिका वर्ग में प्रतिभाग करेंगी। वहीं प्रदेशीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता अंडर-14, 17 व 19 वर्ग में 15 से 19 अक्तूबर तक होगी।
विज्ञापन


टाइम आउट बजर का होगा इस्तेमाल
फोटो
प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर वाॅलीबाल प्रतियोगिता में पहली बार टाइम आउट बजर का इस्तेमाल किया जाएगा। सभी टीमों को प्रति मैच दो बार 30 सेकंड का टाइम आउट मिलता है। इसका अनुरोध कोच या उसकी अनुपस्थिति में टीम का कप्तान कर सकता है। इस बार बजर का इस्तेमाल कर दोनाें टीमें टाइम आउट का अनुरोध कर सकेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें