फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दावत में रोटी न मिलने पर दूल्हे के दोस्तों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। बरातघर में दावत में पहुंचे दूल्हे के दाेस्तों ने रोटी न मिलने पर जमकर हंगामा किया। मेहमानों के मना करने पर युवकों ने जमकर मारपीट की। इस दौरान बरातघर में मौजूद मेहमानों में खलबली मच गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। मामले में एक युवक ने कस्बा निवासी पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर के एक बरातघर में मंडप का कार्यक्रम था। इसमें वर पक्ष के लोगों को दावत पर बुलाया गया था। दावत का दौर चल रहा था। रविवार की रात 9 बजे दूल्हे के दोस्त भी दावत में आये हुए थे। दूल्हे के दोस्त भी खाना खाने के लिए प्लेट उठाकर तंदूर के पास पहुंचे, लेकिन रोटी लेने को लेकर मेहमानों से कहासुनी हो गई। इससे नाराज युवकों ने दावत में हंगामा कर गाली-गलौज किया, जब मेहमानों ने मना किया तो उन पर हमलावर हो गए।
देखते ही देखते बरातघर में मारपीट शुरू हो गई। तभी किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई।मामले में दानिश ने आशिब, कासिम, आशिक, आसिफ और मो.अख्तर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक बरात घर में मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। दानिश की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

- हर्ष मोदी, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें