फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निकाह की दावत में रोटी को लेकर दूल्हे के दोस्तों ने किया बवाल, जमकर हुई मारपीट

Mon, 24 Jun 2024 05:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के नवाबगंज में निकाह की दावत में रोटी न मिलने पर दूल्हे के दोस्त भड़क गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई। 
विज्ञापन
दावत के दौरान हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज स्थित एक बरातघर में निकाह की दावत में पहुंचे दूल्हे के दोस्तों ने रोटी न मिलने पर जमकर हंगामा किया। मेहमानों के मना करने पर युवकों ने मारपीट की। दावत में मारपीट होता देख मेहमानो में खलबली मच गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस हरकत में आ गई । पुलिस वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन


नवाबगंज के एक बरातघर में रविवार को एक युवक का मंडया कार्यक्रम था, जिसमें वरपक्ष के लोगों को दावत पर बुलाया गया था। रात नौ बजे दूल्हे के दोस्त भी दावत में आए हुए थे। दूल्हे के दोस्त भी खाना खाने के लिए प्लेट उठाकर तंदूर के पास पहुंचे लेकिन रोटी लेने को लेकर मेहमानों से कहासुनी हो गई, जिससे युवक दावत में हंगामा करते हुए गाली गलौज करने लगे। 

जब मेहमानों ने मना किया तो उन पर हमलावर हो गए। देखते ही देखते बरातघर में मारपीट शुरू हो गई। लोगों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकीं। बरात में मारपीट होता देख किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसके आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


सीओ हर्ष मोदी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक बरातघर में मारपीट का वीडियो वायरल हो हुआ है। पुलिस को बरातघर और आरोपियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें