उत्तर प्रदेश के बरेली में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नाले की खुदाई के दौरान एक ग्रेनेड मिला। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ग्रेनेड कैसे और कहां से आया इन बिंदुओं पर पुलिस की टीम जांच कर रही है। एसएसपी बरेली का कहना है कि लग रहा है कि यह बम जमीन के अंदर दबा हुआ था। नाली को खोदने के दौरान मजदूर को मिला है। मामले की जांच की जा रही है।