बरेली। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा की ओर से चल रहे हरेला पर्व के पखवाड़ा तक पौधरोपण कार्यक्रम की श्रृंखला में रविवार को एसबीआई आवासीय परिसर में पौधरोपण किया गया। महासभा के राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने कहा कि जंगल है तो जल है और जल है तो जीवन है। इसलिए पर्यावरण के संरक्षण से ही जमीन का जल स्तर ऊपर आएगा। उन्होंने पौधरोपण करने वाली संस्थाओं के लिए वन विभाग की ओर से दिए जा रहे सहयोग को सराहा। यहां एसबीआई के सेवानिवृत्त साथी और ट्रेड यूनियन लीडर अनिल सक्सेना, राजन शर्मा, महेश खर्कवाल, महेंद्र सक्सेना, भास्कर रावत का सहयोग रहा।