फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ कटने से गोल्डन ग्रीन पार्क कॉलोनी के लोग आहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक ओर वन विभाग और अन्य सामाजिक संस्थाएं पर्यावरण बचाने को पौधरोपण कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर कॉलोनी में पेड़ों की काट छांट करके हरियाली को कम किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला गोल्डन ग्रीन पार्क में देखने को मिला है। कई साल पहले लगाए गए पेड़ जब हवा और आक्सीजन देने वाले हुए तो उनकी छंटाई कर दी गई। यह देखकर कॉलोनी के लोग काफी आहत हुए। उन्होंने ठेकेदार को मना भी किया, लेकिन उसने बिजली के तारों को खतरा बताकर 15-20 पेड़ों को छंटाई कर दी। कॉलोनी के एक व्यक्ति ने बताया कि बिजली के तार काफी ऊपर हैं, वहां तक पेड़ों की डाल भी नहीं थी, जबकि दूसरी ओर बिजली के तार भी नहीं थे, बावजूद इसके पेड़ों को काट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें