फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ग्रैंडमास्टर ने छात्राओं को निडरता से रहने का संदेश दिया

Thu, 17 Aug 2023 02:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कमांडो ट्रेनर और एक्शन डिजाइनर के तौर पर देशभर में चर्चित ग्रैंडमास्टर शिफूजी शौर्य भारद्वाज बुधवार को बरेली पहुंचे। यहां उन्होंने इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्राओं को निडरता से रहने का संदेश दिया। साथ ही आत्मरक्षा के विभिन्न तरीके भी सुझाए।
विज्ञापन

शिफूजी शौर्य भारद्वाज ने कहा कि निडरता और आत्मविश्वास से ही आत्मरक्षा का भाव उपजता है। किसी भी खतरे का सामना डरकर नहीं किया जा सकता। जब आप निडरता से किसी खतरे का सामना करते हैं तो आप ज्यादा सुरक्षित होते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत में विवि के कुलाधिपति और मेयर डॉ. उमेश गौतम ने ग्रैंडमास्टर शिफूजी शौर्य भारद्वाज को स्मृति चिह्न भेंट देकर सम्मानित किया।
सभी प्रतिभागी छात्राओं को शौर्य भारद्वाज ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए। इस मौके पर विवि के कार्यकारी निदेशक पार्थ गौतम, कुलपति वाईडीएस आर्या, रजिस्ट्रार संतोष कुमार, इंजीनियरिंग व शिक्षा संकाय और पत्रकारिता एवं जनसंचार संकाय के डीन प्रो. आरके शुक्ला, डीन प्रबंधन प्रो. मनीष गुप्ता, डीन अप्लाइड साइंसेज प्रो. पीपी सिंह व कई संकाय सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें