फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: दादा ने नाती को मारी गोली, पिता भी हुए घायल; आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Dec 2024 10:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक वारदात से हड़कंप मच गया। एक दादा ने अपने नाती पर गोली चला दी। पुलिस ने आरोपी दादा को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भमोरा में तहेरे दादा ने नाती की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस के साथ पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।  

विज्ञापन


भमोरा थाना क्षेत्र के गांव इस्लामाबाद निवासी अखिलेश पुत्र अमरपाल उम्र (19 वर्ष) शुक्रवार शाम लगभग 5:00 बजे घर से खाना खाकर बाहर दोस्तों से मिलने आया था। थोड़ी दूर पर ही उसके तहेरे दादा पुत्तन सिंह यादव ने अपने घर से निकाल रास्ते में खड़े अखिलेश को गोली मार दी। जिसके बाद तमंचा दोबारा लोड कर लिया और दूसरी गोली चलाने की कोशिश की।

इस बीच अखिलेश के पिता अमरपाल ने पुत्तन को दबोचा। उसके हाथ से तमंचा छीन लिया, जो लोड था। एक गोली उसके हाथ में लगी है। पुत्तन अमरपाल की पकड़ से छूट गांव के पश्चिम दिशा में भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ देर बाद पुत्तन को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


अखिलेश अमरपाल का इकलौता पुत्र था। वर्तमान में बरेली से आईटीआई कर रहा था। परिजन उसकी शादी की तैयारी में थे। पुत्तन व अमरपाल आपसे में पारिवारिक होने के साथ ही पास में बनी इफको फैक्टरी में साथ में काम करते हैं। 

तीन साल पूर्व पुत्तन अपने बेटे मनीष के लिए गोरखपुर से एक महिला लेकर आए थे, जो कुछ दिन बाद कहीं भाग गई। एक वर्ष पूर्व दोबारा एक महिला को 1.50 लाख रुपए में खरीद कर लाया गया। आरोप है कि अखिलेश ने उस महिला को कहीं बेच दिया, जिससे पुत्तन अखिलेश व अमरपाल दोनों से रंजिश माने लगा था। जिसके चलते शुक्रवार शाम शराब पीकर पुत्तन ने अपने तहेरे नाती अखिलेश की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें