फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जीपीएस बनाएगा बसों की लोकेशन सुरक्षा सुनिश्चित करेगा बटन

Tue, 04 Apr 2023 02:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परिवहन निगम की नई बसों को जीपीआरएस के साथ इमरजेंसी सेवाओं के लिए पैनिक बटन सेे भी लैस किया गया है। हाल के दिनों में बरेली को मिलीं 11 नई बसों में यह सुविधा दी गई है। अब तक बरेली रीजन की बसों में ये सुविधाएं नहीं थीं। रोडवेज बसों में पैनिक बजट महिला सुरक्षा के मद्देनजर लगाया गया है।
विज्ञापन

रोडवेज बसों में रात के समय यात्रा करने वाली महिलाएं अब खुद को कहीं ज्यादा सुरक्षित महसूस कर सकेंगी। किसी तरह का खतरा महसूस होने पर महिलाएं पैनिक बटन दबाकर सुरक्षा मांग सकेंगी। अक्सर बसों और ट्रेनों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। जीपीएस के जरिये बसों की लोकेशन पर लगातार नजर रखी जा सकेगी। पैनिक बटन एक सॉफ्टवेयर से कनेक्ट रहेगा। बटन दबाने पर मेसेज पुलिस सहायता केंद्र पहुंचेगा और कुछ ही देर में जीपीएस के जरिये बस को ट्रेस कर नजदीकी पुलिस स्टेशन से मदद मुहैया कराई जाएगी।
बरेली रीजन को 90 नई बसें मिलनी हैं। इनमें 11 मिल चुकी हैं। वन स्टॉप राजधानी बस सेवा के लिए भी दो बसें मार्च में मिली थीं। इन सभी बसों में पैनिक बजट और जीपीएस की सुविधा है। हालांकि, जिले में अब तक पैनिक बटन दबाकर सुरक्षा मांगे जाने संबंधी कोई मामला सामने नहीं आया है। एआरएम रुहेलखंड डिपो योगेंद्र कुमार ने बताया कि महिला सुरक्षा के मद्देनजर बसों में पैनिक बटन की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें