बरेली। होटल गाला गैलेक्सी से जुड़े मामले में शासन ने जिले के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। इधर, स्थानीय स्तर पर कार्रवाई लंबित पड़ी है। प्रेमनगर क्षेत्र के 39 लोगों की ओर से शासन को भेजी शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राजेंद्रनगर की राजीव कुंज कॉलोनी में स्थित होटल गाला गैलेक्सी का निर्माण आवासीय जमीन पर कराया गया है। पार्किंग व अग्निशमन विभाग की एनओसी न होने का आरोप लगाते हुए संचालन पर भी सवाल उठाए गए थे। अब शासन की ओर से इस मामले में अलग-अलग विभागों से रिपोर्ट मांगी गई है।मुख्यमत्री कार्यालय के उपसचिव की ओर से जिलाधिकारी और एसएसपी को आदेश मिला था कि नियमानुसार कार्रवाई करें। 20 दिसंबर को जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को तीन जनवरी तक कार्रवाई के लिए लिखा है। एसएसपी ने क्षेत्राधिकारी को तीन जनवरी तक आवश्यक कार्रवाई के लिए लिखा है। वहीं, होटल मालिक सुनील मनचंदा का कहना है कि हमने स्टे ले लिया है, हमारी बिल्डिंग बन गई है। जिसको जो करना है करता रहे। हमें अब कुछ नहीं कहना है। संवाद