फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहू्ं की सरकारी खरीद : काम न संभालने पर छह ठेकेदारों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक मनिकंडन ए ने गेहूं क्रय केंद्रों के लिए नियुक्त हैंडलिंग एवं परिवहन ठेकेदारों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक मंगलवार को की। बैठक में उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद के दौरान परिवहन की व्यवस्था सुचारू बनाए रहें। अगर कोई लापरवाही होती है तो कार्रवाई होगी। वाहनों में जीपीएस लगाने की समीक्षा भी की गई l पता लगा कि छह ठेकेदारों ने अभी तक योगदान नहीं किया है। इस पर क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक ने नोटिस जारी करने और बुधवार तक केंद्र पर योगदान करने के निर्देश दिए। कहा कि अगर देरी करते हैं तो ठेका निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने यह भी कहा कि मोबाइल क्रय केंद्र प्रभारियों को समय से श्रमिक और ट्रक उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ठेकेदारों की है। बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी व समस्त संस्थाओं के क्षेत्रीय प्रबंधक उपस्थित रहे l ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें