फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संविदाकर्मियों से काम कराया... भुगतान नहीं दिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अफसरों ने चार संविदाकर्मियों से काम तो कराया पर भुगतान नहीं दिलाया। चार महीने बाद भी भुगतान नहीं मिला तो मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर बृहस्पतिवार से कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

निविदा संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रिंकू श्रीवास्तव के नेतृत्व में विशाल कुमार, सूर्यपाल, अजय नारायन शर्मा भूख हड़ताल पर हैं। रिंकू श्रीवास्तव ने बताया कि एक माह पहले कर्मचारियों ने नोटिस दिया था कि 16 अगस्त तक भुगतान नहीं मिला तो 17 अगस्त से भूख हड़ताल करेंगे। भुगतान फिर भी नहीं मिला तो कर्मचारी आंदोलित हो गए। कर्मचारियों के समर्थन में कई व्यापारी मुख्य अभियंता से मिले। मुख्य अभियंता राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि भारत सरकार की ब्रॉड कास्ट इंजीनियरिंग लिमिटेड (बेसिल) कंपनी को संविदाकर्मियों की सेवाओं के बदले समय पर भुगतान कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भुगतान में प्रक्रियागत अड़चन है जिसे दूर कराया जा रहा है। जल्दी भुगतान कराएंगे।
विज्ञापन

पत्नी के जेवर बेच कर जमा की फीस

67 हजार रुपये में पत्नी के जेवर बेचे तब बच्चों की फीस जमा हो सकी। अब आगे खर्च कैसे चलेगा, इसी चिंता में परेशान हूं। - अजय नारायन शर्मा
वेतन मांगते हैं तो सिर्फ आश्वासन मिलता है। इंतजार कर रहे हैं। वेतन न मिलने से परिवार के जरूरी खर्च नहीं चल पा रहे हैं। - विशाल कुमार
पहले गेहूं बेचकर खर्च चलाया। अब रिश्तेदारों से उधार लेकर परिवार चला रहे हैं। वेतन कब तक मिलेगा, इसका कोई पता नहीं। - सूर्यपाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें