फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बालिका वर्ग में गोरखपुर की टीम बनी विजेता

Mon, 24 Jun 2024 06:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर स्थित मानस स्थली स्कूल में चल रही 22वीं उत्तर प्रदेश राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में रविवार को बालक वर्ग के सेमीफाइनल व बालिका वर्ग के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए। बालिका वर्ग में गोरखपुर की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में वाराणसी ने गाजियाबाद को 20-15 से परास्त किया। वहीं, बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में लखनऊ ने वाराणसी को 49-45 से तथा गोरखपुर ने गौतमबुद्धनगर को 60-30 से पराजित किया। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में गौतमबुद्धनगर ने वाराणसी को 71- 64 से पराजित कर मैच को अपने पक्ष में किया।
फाइनल में पहुंची गोरखपुर की टीम ने लखनऊ को 48-30 से हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में बेस्ट प्लेयर गोरखपुर की आस्था को चुना गया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी ने रेफरियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान सत्येंद्र गोयल, सौरव अग्रवाल, विवेक सिंघल, रामा श्यामा, दिनेश गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें