फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन घरों में नकब लगाकर नकदी समेत हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। मंगलवार की रात गांव पचदौरा दोहरिया में तीन घरों में नकब लगाकर नकदी समेत हजारों का सामान चोर चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव पचदौरा दोहरिया में चोर मंगलवार की रात शफील खां के घर में नकब लगाकर घुस गए। अलमारी का ताला तोड़कर सोने का टीका, पैंडिल, गले का हार, कानों के कुंडल, अंगूठी, दो जोड़ी पायल व 35 हजार रुपये नकद ले गए।इसके बाद प्रेमपाल मौर्य के घर में मकान के पीछे नकब लगाकर सोने-चांदी के आभूषण व पांच हजार रुपये नकद ले गए। इसी गांव के कल्लन खां के घर में भी चोरों ने नकब लगाकर कानों के झाले, दो जोड़ी पायल व एक अंगूठी पर हाथ साफ कर दिया। प्रातः घटना की जानकारी होने पर शफील खां, कल्लन खां व प्रेमपाल मौर्य ने भोजीपुरा थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें