गांव नरहरपुर में शार्ट सर्किट से लगी आग से जला सामान
हाफिजगंज। शार्ट-सर्किट से लगी आग से 20 हजार की नकदी समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समाजसेवी अंकित सिंह ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव नरहरपुर गौरीखेड़ा निवासी सीमादेवी पत्नी ओपेन्द्रपाल ने बताया कि उसके पति बाहर मजदूरी करने गए थे। सोमवार दोपहर दो बजे के करीब वह चारा डालने पशुशाला में गई हुई थी। तभी घर में लगे बिजली के बोर्ड में शार्ट-सर्किट से घर में आग लग गई। लपटे देख पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया। संवाद