फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी पटरी से गुजरे मालगाड़ी के डिब्बे, सियालदाह को ठहराया 

Thu, 04 Jan 2018 07:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
track
विज्ञापन
कैंट स्टेशन की तीन नंबर लाइन से मालगाड़ी गुजरने के दौरान रेल पटरी तेज आवाज के साथ टूट गई। बुधवार रात साढ़े सात बजे गश्त पर मौजूद आरपीएफ के दरोगा राजीव कुमार ने आवाज सुनकर देखा तो अप लाइन की पटरी चटकी मिली। उन्होंने कैंट स्टेशन मास्टर अनुपम कुमार को खबर देने के बाद बरेली पॉवर केबिन को नोट कराया। जिसके बाद पीछे से आ रही सियालदाह एक्सप्रेस को ठहरा दिया गया। आनन-फानन में तकनीकी टीम ने पहुंचकर सेफ्टी प्लेट बांधकर ट्रैक को दोबारा शुरू कराया। यहां 30 किमी प्रति घंटा की गति बाध्यता लगाई गई है। इसके अतिरिक्त शाहजहांपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर डाउन लाइन की पटरी मंगलवार रात दो बजे ट्रैक मैन नेे पटरी चटकी देखकर स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी। इसके बाद तकनीकी स्टाफ को बुलाकर मरम्मत कराई गई। अधिकारियों के मुताबिक रात में ही तकनीकी स्टाफ को लगाकर 40 मिनट में अस्थाई मरम्मत कराके पटरी को ट्रेनों के संचालन लायक रात 2:40 बजे बना लिया गया। हालांकि मरम्मत के बाद 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति बाध्यता के साथ ट्रेनें गुजारी गईं। उधर, बरेली जंक्शन की लाइन नंबर दो पर नये स्लीपर बिछाये जाने के बाद बुधवार को भी मरम्मत कार्य कराया गया। मुताबिक बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर मरम्मत कार्य कराने हैं, लेकिन ब्लॉक की मुरादाबाद मंडल से अनुमति नहीं मिलने से मामला टल रहा है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें