फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक रात में तीन घरों से सोना-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी

Sun, 31 May 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। गांव सुजातपुर में शुक्रवार रात तीन घरों में नकदी और जेवरात की चोरी की गई। गांव के महेश चंद्र की पत्नी मुन्नी ने बताया कि घर से सोना-चांदी के जेवरात और 5,000 रुपये की नकदी चोरी हुई। सुबह जागने पर जानकारी हुई। गांव के मोहम्मद तस्लीम ने बताया कि वह घर से बाहर थे। इस दौरान घर से दो तोला सोना और 80-82 हजार रुपये की कीमत के चांदी के जेवरात चोरी हुए। वहीं, तस्लीम के बड़े भाई अकील अहमद ने बताया कि घर में रखे सोना-चांदी के जेवरात चोरी किए गए। बक्से में रखा कीमती सामान भी चोरी किया गया। खाली बक्से को जंगल में छोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक रविकुमार ने बताया कि चोरी की सूचना है। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मीरगंज में एक सप्ताह में खमरिया आजमपुर और परौरा में भी चोरी हो चुकी है, जिसका खुलासा अबतक नहीं किया गया है। इससे क्षेत्र में दहशत है। पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें