फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नवरात्र में बरस रही देवी की कृपा, वाहन बाजार में बूम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नवरात्र का हर दिन कारोबारियों के लिए खास बना हुआ है। वाहन कारोबारियों की मानें तो इन दिनों देवी की कृपा बरस रही है। हर रोज बड़ी संख्या में ग्राहक वाहन लेने आ रहे हैं। बड़ी संख्या ऐसे लोगों की भी है जिन्होंने एडवांस में ही नवरात्र के लिए बुकिंग करा रखी थी। 11 अक्तूबर को अष्टमी और नवमी एक दिन होने से सर्वाधिक वाहनों की डिलीवरी होगी।
विज्ञापन

वाहन कारोबारियों का कहना है कि पितृपक्ष में बुकिंग तो हुई पर इसके सापेक्ष डिलीवरी 20 फीसदी के आसपास ही रही। अब नवरात्र शुरू होते ही बुकिंग कराने वाले डिलीवरी के लिए पहुंचने लगे हैं। एक अनुमान के मुताबिक नवरात्र के नौ दिनों में करीब एक हजार चौपहिया व चार हजार से ज्यादा बाइक की डिलीवरी होगी।
वहीं, सहालग सीजन, दीपावली आदि शुभ मुहूर्त के लिए वाहनों की बुकिंग भी जोरों पर है। वाहन बाजार में अभी बूम की स्थिति है। यही सिलसिला आगे जारी रहा तो बीते वर्ष से कई गुना कारोबार होगा।
विज्ञापन


हाइब्रिड के बजाय इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग ज्यादा
कार कारोबारी सचिन भसीन के मुताबिक बीते दिनों हाइब्रिड कारों की मांग ज्यादा रही पर अब इसकी मांग प्रभावित हुई है। हालांकि, सिर्फ ईंधन से चलने वाली या फिर फुल इलेक्ट्रिक कारों की मांग बरकरार है। संभावना जताई कि हाइब्रिड कारों के मेनटेनेंस का खर्च ज्यादा होने से कारोबार पर असर हुआ है। बाइक कारोबारी अर्चित सेठी के मुताबिक बाइकों की मांग बाजार में बरकरार है। स्टैंडर्ड बाइक की मांग सबसे ज्यादा है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें