सिरौली। गांव में चरते समय बकरी खेत स्वामी के खेत में लगे यूकेलिप्टस के पौधे को चर लिया। इससे आग बबूला हुए खेत स्वामियों ने महिला को जमकर पीटा। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम मेंन गोटिया की अनारकली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बकरी ने जंगल में चरते समय गांव के नन्हे की खेत में खड़ा यूकेलिप्टिस के पौधे को खा लिया, जिससे नन्हे एवं उसके भाई जयवीर ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद