फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, शादी की जिद पर अड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना शाही क्षेत्र के एक गांव की युवती शादी के लिए अपने प्रेमी के घर जा पहुंची, जिससे युवक के घर हड़कंप मच गया। प्रेमी के परिजनों ने प्रेमिका के घर फोन कर सूचना दे दी। इसके बाद आए परिवार के लोग युवती को अपने साथ ले गए। इससे पूर्व काफी देर तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन

शाही थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक और युवती में काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार दोपहर तीन बजे प्रेमिका अपने प्रेमी के घर शादी करने के लिए जा बैठी। उन्होंने प्रेमिका के घर फोन कर जानकारी दी तो उसके परिजन उसे वहां से जबरन ले आए। साथ ही उसके साथ कोई अनहोनी न हो जाए, इसके लिए प्रेमी के परिजनों ने डायल 112 पुलिस को फोन कर सूचना दे दी। मौके पर पुलिस पहुंच गई। दोनों के परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। प्रेमी और प्रेमिका की जाती अलग होने के कारण परिवार के लोग शादी के लिए तैयार नहीं हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें