फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: करवाचौथ मनाने प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखा। शाम होते ही प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंचकर खाना बनवाने में जुट गई। कुछ देर बाद प्रेमी के परिजनों ने घर जाने को कहा तो प्रेमिका कहने लगी अभी खाना बनाया है। पहले करवाचौथ का व्रत पूर्ण करूंगी। उसके बाद खाना खाकर इसी घर में रहूंगी। प्रेमिका की बातें सुनकर प्रेमी के परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

उन्होंने जबरन प्रेमिका को घर से निकालने का प्रयास किया तो वह भड़क गई। नाराज प्रेमिका ने प्रेमी के घर जमकर हंगामा किया। शोर सुनकर पड़ोसी और युवती के परिजन मौके पर पहुंच गए। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें