फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, बनाया दबाव तो राजी हुए परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। नगर के एक मोहल्ले निवासी युवक का युवती से प्रेम-संबंध था। जब युवती के परिजनों ने सोमवार रात दोनों को एक साथ पकड़ लिया, तो परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी जोड़े को थाने ले आई। इसके बाद युवक-युवती के परिजन थाने पहुंच गए, जहां घंटों बाद दो दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए।
विज्ञापन

मोहल्ले वालों के अनुसार लड़का व लड़की दोनों एक ही मोहल्ले के निवासी हैं। दोनों के पिता साथ में ही काम करते थे। इस कारण दोनों परिवारों का एक दूसरे के घर आना जाना था। पिछले कई सालों से दोनों के बीच प्रसंग चल रहा था। सोमवार शाम लड़की लड़के के घर पहुंच गई। लड़के पर शादी करने का दबाव बनाने लगी। शादी न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने लगी। इसकी सूचना लड़की के पिता को हुई तो वे भी लड़के के घर पहुंच गए और बेटी को पकड़ कर वापस लाने लगे।
तभी घटना की जानकारी लड़के के परिजनों ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी जोड़े को थाने ले आयी। थाने में घंटों बाद दोनों पक्ष राजी हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें