फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मैक्रोनी लेने के बहाने घर से निकली छात्रा, प्रेमी ने बाइक पर बैठाया, रास्ते से भगा ले गया फूफा

Sat, 27 May 2023 06:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में घर से बहाना बनाकर निकली एक छात्रा अपने प्रेमी के साथ चली गई। रास्ते में प्रेमी का फूफा मिल गया, जो उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। पुलिस ने दबाव बनाया तो आरोपी छात्रा को छोड़ गया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मैक्रोनी लेने का बहाना बनाकर घर से गई एक छात्रा प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर चली गई। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दबाव बनाया तो आरोपी उसे स्टेडियम के पास छोड़कर चला गया। पुलिस ने छात्रा को ले जाने वालों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट लिखी है।

विज्ञापन


थाना कैंट क्षेत्र की निवासी महिला ने रिपोर्ट लिखाई है कि 11वीं की छात्रा उसकी बेटी नाबालिग है। वह बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे मैक्रोनी लेने के बहाने घर से निकली थी। बाहर आकर रोहित नाम के युवक ने उसे बाइक पर बैठा लिया। थोड़ा और आगे जाकर रोहित का फूफा अपनी बाइक पर ले गया। जानकारी होने पर महिला ने तहरीर दी। कैंट पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

इस बीच शाम के वक्त छात्रा ध्यानचंद स्टेडियम केलाबाग के पास मिल गई। वह बेहोश होने का नाटक कर रही थी। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया तो वह स्वस्थ मिली। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने जब आरोपी के परिजनों को कॉल करनी शुरू की और थाने बुलाया तो आरोपी छात्रा को छोड़कर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें