फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छात्रा को मरियम बनाकर रखा, आरोपी सलमान को भेजा जेल

Mon, 05 Aug 2024 05:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर से ढाई महीने पहले लापता हुई नाबालिग छात्रा को पुलिस ने तलाश कर दूसरे समुदाय के आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है। वह छात्रा को बदले नाम की पहचान के साथ रख रहा था।
विज्ञापन

नौ मई की रात छात्रा अपने घर से कहीं चली गई थी। बाद में पता लगा कि सीबीगंज थाना क्षेत्र का निवासी सलमान उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। छात्रा के पिता ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उसे तलाश रही थी। नाथ नगरी सुरक्षा समूह के कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी। छात्रा ने बताया कि सलमान ने किराये के मकान में उसे रखा था। वहां उसका नाम मरियम बता रखा था और वह दूसरे समुदाय की पहचान के साथ जी रही थी। आरोपी ने उसका यौन शोषण भी किया। थाना प्रभारी सतीश राय ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें