फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAREILLY : हाथ के हाथ सिखाया सबक...कोचिंग जा रही छात्रा को छेड़ा तो डंडे से पीटा

Mon, 25 Jul 2022 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

छात्रा से छेड़छाड़ कर रहे शोहदे की पिटाई करने पर भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर लिया दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोचिंग जा रही छात्रा की स्कूटी के आगे बाइक लगाकर आसिफ नाम के उचक्के ने उसे गिरा दिया और छेड़छाड़ की। इस पर छात्रा ने लोगों की मदद से शोहदे को पकड़ लिया। उसकी डंडे से जमकर पिटाई की। इसी बीच पुलिस पहुंच गई। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


एक गांव में रहने वाली छात्रा कस्बे में कोचिंग पढ़ती है। रविवार सुबह जब वह स्कूटी से कोचिंग पढ़ने जा रही थी तभी आसिफ बाइक लेकर उसके पीछे पहुंच गया। चौराहे के पास उसने अपनी बाइक छात्रा की स्कूटी के आगे लगा दी। इससे वह गिर गई। आसिफ उससे छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने शोर मचाकर राहगीरों की मदद से आसिफ को पकड़ लिया और डंडे से उसकी जमकर पिटाई की।

आरोपी के दूसरे समुदाय का होने की बात पता चलने पर भीड़ आक्रोशित हो गई। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। कुछ देर बाद छात्रा के परिजन भी पहुंच गए और थाने जाकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


लोगों ने वायरल किया वीडियो
छात्रा के शोहदे को पीटने का कई लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। करीब 20 सेकेंड के इस वीडियो में छात्रा डंडे से शोहदे की पिटाई करती दिख रही है।

महिला अपराध पर यहां करें शिकायत
यूपी 112 नंबर पर किसी भी अपराध की शिकायत की जा सकती है। इसके अलावा महिला अपराध के लिए वूमेन हेल्पलाइन 1090 के अलावा स्थानीय स्तर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार के मोबाइल नंबर 7518024014 और अभियोजन विभाग के नंबर 9415971745 पर भी मदद ली जा सकती है।

सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
हाफिजगंज में ताऊ की दुकान पर सामान लेने जा रही सात साल की बच्ची से आरोपी अरविंद ने अपने घर में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर उसके ताऊ वहां पहुंचे तो आरोपी उन्हें धक्का देकर भाग निकला। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर उसे राजघाट से गिरफ्तार कर लिया।
थाना हाफिजगंज क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली सात साल की बच्ची रविवार सुबह करीब दस बजे अपने ताऊ की किराना की दुकान से सामान लेने जा रही थी। रास्ते में अरविंद कुमार नाम के युवक ने बच्ची को अकेला देखकर रुपये देने का लालच दिया और फिर बच्ची को अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर पड़ोस में ही रहने वाले उसके ताऊ अरविंद के घर पहुंचे। उन्होंने धक्का देकर दरवाजा खोला तो बच्ची बिस्तर पर पड़ी थी। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही आरोपी उन्हें धक्का देकर वहां से भाग निकला। इसके बाद बच्ची ने उन्हें पूरा घटनाक्रम बताया। तब तक वहां भीड़ लग गई। गांव के लोग अरविंद को तलाश करने लगे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस बच्ची को उसके परिजन के साथ थाने ले गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करके बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया।

भागने की फिराक में था आरोपी
घटना के बाद घर से भागा अरविंद हाईवे पर राजघाट के पास जाकर वाहन का इंतजार करने लगा। इसी बीच पुलिस वहां पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार को आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें