बरेली। नगर निगम में तैनात बाबू के घर जाने की बात कहकर घर से निकली युवती वापस नहीं लौटी। उसके पिता ने कोतवाली में बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
युवती के पिता ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उनकी बेटी नगर निगम में संविदा पर तैनात थी। जनवरी में उसकी नौकरी छूट गई थी। बेटी ने बताया था कि नगर निगम के बाबू सुनील ने उसे अपने घर बुलाया है। यही कहकर वह निकली, फिर घर नहीं लौटी। उसका फोन भी बंद हो गया। पिछले साल बेटी ने सुनील के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में चार्जशीट लग चुकी है। आरोप है कि सुनील चाहता था कि इस मुकदमे में उनकी बेटी समझौता कर ले और कोर्ट में उसके पक्ष में लिखकर दे दे। आशंका जताई कि यही दबाव बनाने के लिए सुनील ने उनकी बेटी को अगवा किया है। कोतवाली प्रभारी अमित पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है। ब्यूरो