फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हादसे में घायल बच्ची की उपचार के दौरान मौत

Wed, 12 Aug 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर/गुलड़िया। गांव रसूलपुर के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में घायल हुई गुंजन उर्फ छोटी (8) की उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गई। गौरीशंकर महादेव मंदिर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर कांवड़ियों समेत 50 श्रद्धालु लौट रहे थे। चालक शराब के नशे में था। रसूलपुर के पास ट्रैक्टर से नियंत्रण खोने पर ट्रॉली पलट गई और सामने आ रहे टेंपो से टकराई। हादसे में टेंपो सवार आंवला के साईंदान निवासी आशिक (50) की मौके पर ही मौत हो गई थी। कांवड़ियों, टेंपो चालक समेत 24 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनमें किटोना की गुंजन भी शामिल थी। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव के पोस्टमॉर्टम से इन्कार कर दिया और शव को घर ले गए। टेंपो चालक रवि की हालत अभी नाजुक है। वहीं, पोस्टमॉर्टम के बाद आशिक का शव घर पहुंचाया गया तो चीख-पुकार मच गई। परिजन के मुताबिक, वह रामनगर क्षेत्र के गांव में बेटी की ससुराल गए थे लेकिन लौटे नहीं। सीओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें