फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे रेल फाटक पर फंसी रही धम्म चेतना यात्रा

Wed, 22 Jun 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर से धम्म चेतना यात्रा लेकर आंवला जा रहे भाजपाई सरकड़ा फाटक पर डेढ़ घंटे फंसे रहे। सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने रेल मंत्री को ट्विट किया तो बीस मिनट बाद गेट खुला। इस बीच आपा खोये भाजपाइयों ने हंगामा भी किया। स्टेशन मास्टर का कहना था कि तकनीकी खामी की वजह से गेट बंद हो गया था। मामला मंगलवार सवा ग्यारह बजे का है। करीब 30 गाड़ियों में भाजपाइयों का जत्था धम्म चेतना यात्रा लेकर आंवला जा रहा था। सरकड़ा फाटक बंद था। 11.10 पर काफिला पहुंचा लेकिन 12.50 तक गेट नहीं खुला तो कार्यकर्ता गेटमैन से भिड़ गए। उनका आरोप था कि एक के बाद एक छह ट्रेनें गुजार दी गईं लेकिन फाटक नहीं खोला गया। यात्रा के साथ चल रहे आंवला सांसद भी गेटमैन के पास पहुंच गए। उन्होंने फाटक न खोलने की वजह पूछी तो बताया गया कि उसे सिग्नल नहीं मिल पा रहा है। रसुइया रेलवे स्टेशन के मास्टर ने लाइन पर तार टूटने से आई तकनीकी खामी की बात कही। इसके बाद सांसद धर्मेंद्र ने रेल मंत्री को ट्विट किया तो वहां से रेलवे अधिकारियों को कहा गया और करीब 20 मिनट बाद फाटक खोला गया। फाटक से जाम में फंसे वाहन वालों का भी कहना था कि यह फाटक अक्सर घंटों तक बंद कर दिया जाता है। इससे वाहन फंसे रहते हैं लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं होता। सांसद ने फाटक पर उपस्थित रेल पुस्तिका में भी इसकी शिकायत दर्ज की। सांसद ने बताया कि एक ट्रेन निकलने के 20-20 मिनट बाद दूसरी ट्रेन आ रही थी, इस बीच फाटक खोला जाना चाहिए। बेवजह फाटक बंद होने से सैकड़ों लोग परेशान थे इसलिए नाराजगी जायज थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें